{"_id":"41ae17d9f7fccca1d7464019822eb5f6","slug":"common-profisianshi-issued-notification-for-the-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन प्रोफिसिएंशी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉमन प्रोफिसिएंशी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Jul 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्डर्ड एकाउंटेंट ने दिसंबर में होने वाली कॉमन प्रोफिसिएंशी टेस्ट (सीपीटी) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीपीटी 13 दिसंबर को दो सेशन में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन फॉर्म का विकल्प उपलब्ध है। सीपीटी में बैठने के लिए उम्मीदवारों को 30 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा।
जिसके बाद आवेदन करने की प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी और 27 अक्तूबर को शाम 5:30 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। सीपीटी का आयोजन दो सत्रों में होगा।
विज्ञापन
पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से 4 बजे तक का होगा। ऑनलाइन आवेदन http://icaiexam.icai.org से किया जा सकता है।
जबकि ऑफलाइन फॉर्म आईसीएआई भवन इंद्रप्रस्थ मार्ग स्थित उप सचिव (परीक्षा) कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। अगर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करता है तो परीक्षा फीस 500 रुपये होगी, जबकि ऑफलाइन आवेदन करने वालों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन