फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   common entrance test for pg course admission in punjab university

चंडीगढ़ः पीयू में CETPG कल से, जानें रूट प्लान

Fri, 12 Jun 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
common entrance test for pg course admission in punjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्र्स में दाखिले के लिए 13 और 14 जून को कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) होगा।

विज्ञापन


पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि 45 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए पीयूसीईटी (पीजी) लिया जाएगा।

इसमें 17,103 कैंडिडेट्स अपीयर होंगे। इसके लिए 13 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। वीरवार को पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा भी लिया।

पीयू प्रशासन ने टेस्ट देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। जाम की स्थिति से बचने के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है।

पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया ने बताया कि सेंटर नंबर 1 से 6 और 11 के लिए एंट्री गेट नंबर-1(पीजीआई के सामने वाला गेट) से होगी।

सेंटर नंबर 7, 8, 9 और 10 के लिए गेट नंबर-2 से एंट्री होगी। सेंटर नंबर-12 और 13 सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस में बनाए गए हैं।

इन सेंटर में एंट्री गेट नंबर-3 के सामने से होगी। अभिभावकों के लिए पीयू प्रशासन ने लॉ ऑडिटोरियम सहित विभिन्न ब्लॉक में बैठने का प्रबंध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed