{"_id":"9a3881d4b0ac5988163aa2d30b91e0ab","slug":"common-admission-test-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट में उत्तराखंड के युवाओं को जलवा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कैट में उत्तराखंड के युवाओं को जलवा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Jan 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में उत्तराखंड के युवाओं ने एक बार फिर प्रतिभा का झंडा बुलंद किया। कई युवाओं को रिजल्ट जारी होते ही आईआईएम अहमदाबाद से कॉल आई है।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान
विज्ञापन
इनमें दून के शुभम गोयल और आकांक्षा तिवारी भी शामिल हैं। दून और रुड़की के युवाओं ने एक बार फिर बढ़िया परसेंटाइल के साथ कैट रिजल्ट में दस्तक दी है।
पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री
विज्ञापन
इस बार खास बात यह है कि 50 से ज्यादा युवाओं ने 90 परसेंटाइल से ऊपर का स्कोर किया है। एक बार फिर आईआईटी रुड़की के होनहारों का कैट रिजल्ट में दबदबा रहा।
कैट में टॉप-50 में रुड़की की गुंजन
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) परिणाम में आईआईटी रुड़की से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर रही छात्रा गुंजन सेठ ने देशभर में शीर्ष-50 में स्थान बनाया है। 99.98 परसेंटाइल के साथ कैट परीक्षा पास करने वाली गुंजन को आईआईएम अहमदाबाद से भी कॉल आई है।
कैट रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। मूलरूप से दिल्ली निवासी गुंजन को पहले ही इंजीनियरिंग के दम पर एक कंपनी से 28 लाख सालाना पैकेज का ऑफर मिल चुका है।
पहली बार में हासिल की सफलता
गुंजन का कहना है कि अब उनके पास दो विकल्प हैं। या तो वह नौकरी ज्वाइन करें या फिर आईआईएम अहमदाबाद से प्रबंधन कोर्स करें। गुंजन के पिता संजय सेठ एनटीपीसी में जनरल मैनेजर हैं जबकि मां उपासना सेठ, दिल्ली विवि में प्रोफेसर हैं।
गुंजन ने बताया कि उन्होंने पहली बार में यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कैट की तैयारी कर रहे युवाओं को सलाह दी है कि पहले एक टारगेट निर्धारित कर लें। इसके बाद उसके लिए जीतोड़ मेहनत करें। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड होने के नाते उनके लिए कैट की राह ज्यादा आसान थी।
प्रदेश में टॉप टेन परसेंटाइल
यश गुप्ता (रुड़की) : 99.85
उज्जवल (रुड़की) : 99.81
सत्या (रुड़की) : 99.67
पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय
अखिल अग्रवाल (रुड़की) : 99.66
अमनदीप बोपराई (रुड़की) : 99.61
महेंद्र प्रताप सिंह (देहरादून) : 99.49
पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...
अनीश गुप्ता (रुड़की) : 99.60
शिवम अग्रवाल (पंतनगर) : 99.58
सिद्धार्थ (रुड़की) : 99.54
शुभम गोयल (देहरादून) : 99.42