{"_id":"6c183fa8643564f7b372b8ccc223243b","slug":"common-admission-test-result-2014-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कैट’ के गले में फिर ‘इंजीनियरिंग’ की घंटी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘कैट’ के गले में फिर ‘इंजीनियरिंग’ की घंटी
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Dec 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) समेत देश के आला प्रबंध संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा कैट में फिर इंजीनियरिंग छात्रों ने डंका बजाया है। परीक्षा में दून और प्रदेश के दूसरे हिस्सों से अच्छे परसेंटाइल (प्रतिशतता) पाने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी इंजीनियरिंग पास कर चुके हैं या अंतिम वर्ष के छात्र हैं। हालांकि इस बार दून से कुछ छात्र साधारण स्नातक वाले भी पास हुए हैं।
विज्ञापन
99.94 परसेंटाइल के साथ प्रदेश में अव्वल रहे ऋषभ गुप्ता ने थापर विवि पटियाला से बीटेक किया है। 99.89 परसेंटाइल पाने वाली सोनल माहेश्वरी और 99.84 परसेंटाइल वाले रविशंकर भी आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
इसी तरह 99.61 परसेंटाइल वाले ब्राइटलैंड स्कूल के पूर्व छात्र नितेश पुरोहित इन दिनों कालेज ऑफ इंजीनियरिंग पंतनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। हरिद्वार निवासी 98.66 परसेंटाइल पाने वाले विकास सिंह भी इसी कालेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे हैं। 98.41 परसेंटाइल हासिल करते वाले अमन शर्मा भी इसी कालेज से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीए ऑनर्स प्राची ने पाई 98.54 परसेंटाइल
दून निवासी प्राची सिकारिया ने दिल्ली विवि से बीए ऑनर्स किया है। उन्होंने कैट में 98.54 परसेंटाइल हासिल की। इसी तरह 97.82 परसेंटाइल पाने वाली आयुषी भी सामान्य स्नातक हैं। मधुलिका ने कृषि विज्ञान, हिमांशी ने भी सामान्य ग्रेजुएशन के बाद कैट पास किया।