{"_id":"d8e2209e6a730afe7ded144c99418431","slug":"common-admission-test-cat-results-on-january-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का परिणाम आज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का परिणाम आज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
देश के 13 आईआईएम सहित अन्य सर्वोच्च मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए 16 अक्तूबर से 11 नवंबर, 2013 तक हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का परिणाम 14 जनवरी को सुबह नौ बजे घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कैट का स्कोर वेबसाइट http://cat2013.iimidr.ac.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि छात्रों को उम्मीद है कि पिछले साल की तरह कैट का स्कोर 13 जनवरी की रात को 12 बजे के बाद वेबसाइट पर आ जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीद है कि पिछले सालों की तरह इस बार भी कैट में ट्राइसिटी के होनहार चमकेंगे। पीयू के यूबीएस में भी दाखिला कैट स्कोर के आधार पर होता है।
पिछले साल आईआईटी, रोपड़ के फाइनल ईयर के छात्र और पंचकूला निवासी अंशुल गर्ग ने 100 परसेंटाइल हासिल कर ट्राइसिटी के साथ-साथ देश भर में टॉप किया था।
जबकि वर्ष 2012 में भी आईआईटी रोपड़ के छात्र पेम्मासानी श्रीराम प्रसाद ने 100 परसेंटाइल हासिल किए थे।