{"_id":"c2d7a8fc5dd54aeb9a81a66af9f54a61","slug":"commetti-organised-to-control-sexual-harassment-in-punjab-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में यौन शोषण पर लगाम लगाने को नई कमेटी गठित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में यौन शोषण पर लगाम लगाने को नई कमेटी गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Aug 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू ने पंजाब यूनिवर्सिटी कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट (पीयूकैश) का पुनर्गठन किया है। कमेटी का पुनर्गठन प्रिवेंशन, प्रोहिबिशन एंड रिड्रेसल एक्ट-2013 के तहत किया गया है। कैंपस में इस तरह के मामले निषेध तो हैं ही, साथ ही में कमेटी अब इनकी रोकथाम और निवारण का काम भी करेगी।
विज्ञापन
पीयूकैश की हेड पहले की तरह लॉ विभाग की प्रो. निष्ठा जसवाल को ही बनाया गया है। वह जुलाई 2017 तक कमेटी की अध्यक्ष रहेंगी।
कमेटी के अन्य सदस्यों में इंस्टीट्यूट ऑफ कोरेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उपनीत लाली, एनजीओ के सदस्य अमर कुलवंत, डिपार्टमेंट ऑफ वुमन स्टडीज के रिसर्च स्कॉलर पुनीत कौर, हॉस्टल नंबर-8 की वार्डन कंवलप्रीत कौर, एसोसिएट प्रो. सबीना सलीम, (यूआईएलएस) असिस्टेंट रजिस्ट्रार सीक्रेसी सुरक्षा सोबती, डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल, हॉस्टल नंबर-6 के वार्डन डॉ. विशाल शर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की नीलम कुमारी को कमेटी की कनवीनर बनाया गया है। कमेटी पर लगातार कार्रवाई न करने के आरोप लगते रहे हैं। छात्र संगठन भी इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं। जिसके बाद पीयू प्रशासन ने इस तरह का फैसला लिया है।
विज्ञापन