{"_id":"83853acb5a2d8c0c120f33b83ee309be","slug":"combined-counselling-of-engineering-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस: इंजीनियरिंग का महाकुंभ आज, रैंक भी होगी जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई मेंस: इंजीनियरिंग का महाकुंभ आज, रैंक भी होगी जारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार होने जा रही इंजीनियरिंग की संयुक्त काउंसिलिंग मंगलवार को शुरू होने जा रही है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने इस संबंध में दूसरी बार संशोधित काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले सीबीएसई की ओर से रैंक न मिलने की वजह से काउंसिलिंग सोमवार से शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पहली बार आईआईटी, आईएसएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफआईटी सहित तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले को जोसा की संयुक्त काउंसिलिंग होने जा रही है। इसके लिए जेईई एडवांस की रैंक तो आ चुकी है लेकिन जेईई मेंस की रैंक सीबीएसई की ओर से अब तक जारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इस वजह से काउंसिलिंग दूसरी बार स्थगित हुई है। पहले 25 जून से फिर 29 जून से भी काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाई। अब मंगलवार को रैंक आने की संभावना है। इस बीच जोसा ने संशोधित काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 30 जून से च्वाइस फिलिंग शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
ये होगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
च्वाइस फिलिंग : 30 जून से 4 जुलाई
प्रथम चरण सीट अलॉटमेंट : 6 जुलाई
प्रथम चरण के एडमिशन : 7 से 11 जुलाई
द्वितीय चरण सीट अलॉटमेंट : 12 जुलाई
द्वितीय चरण के एडमिशन : 13 से 16 जुलाई
तृतीय चरण सीट अलॉटमेंट : 17 जुलाई
तृतीय चरण के एडमिशन : 18 से 20 जुलाई
यहां देखें जेईई मेंस की रैंक : www.jeemain.nic.in
यहां भरें ऑनलाइन च्वाइस : www.josaa.nic.in
15 से हो सकती है यूटीयू की काउंसिलिंग
उत्तराखंड तकनीकी विवि ने भी काउंसिलिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि के कुलसचिव के मुताबिक उन्होंने फिलहाल 15 जुलाई से काउंसिलिंग प्रस्तावित की है। विवि के कुलसचिव अवनीश जैन ने बताया कि वह जेईई मेंस की रैंक लाने के लिए सीबीएसई के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचे हुए हैं।
मंगलवार को उम्मीद है कि रैंक मिल जाएगी। बताया कि फिलहाल 15 जुलाई से इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग प्रस्तावित है। रैंक सही समय पर मिली तो ऑनलाइन काउंसिलिंग करा दी जाएगी। बताया कि इंजीनियरिंग की करीब 12000 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। काउंसिलिंग के संदर्भ में एनआईसी से बातचीत चल रही है। अभी इस तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है।