{"_id":"acdfbbd42a771a93252eb07ca9044d5d","slug":"colleges-will-be-awarded-for-best-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे परफॉर्मेंस पर कॉलेजों को भी अवॉर्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अच्छे परफॉर्मेंस पर कॉलेजों को भी अवॉर्ड
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sun, 29 Sep 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) अब अच्छा प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को एक्सीलेंस अवॉर्ड देगा।
विज्ञापन
पहली बार की जा रही इस अनूठी पहल का मकसद टेक्निकल एजुकेशन में गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।
ऐसे कॉलेज जो क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ रिसर्च, इनोवेशन, इंडस्ट्री इंटरफेस और अच्छा प्लेसमेंट करवा रहे हैं, उन्हें यह पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
इन कॉलेजों को यूपी टेक्निकल एजुकेशन समिट में सम्मानित किया जाएगा। ये एक्सीलेंस अवॉर्ड पांच कैटेगरी में दिए जाएंगे।
इसके लिए सभी 800 कॉलेजों को 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन नॉमिनेशन करना होगा। इसके बाद विशेषज्ञों की ज्यूरी इन नॉमिनेशन पर विचार करेगी और फाइनल रिजल्ट बनाएगी।
विज्ञापन
जीबीटीयू यह समिट सीएमएआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के सहयोग से आयोजित कर रहा है।
जीबीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल कहते हैं कि यह एक्सीलेंस अवॉर्ड इंस्टीट्यूशंस की कैपिबिलिटी बिल्डिंग में मददगार साबित होगा।
इसका मकसद टेक्निकल एजुकेशन में क्वालिटेटिव चेंज करना है। जब विभिन्न कॉलेजों में हो रहे अच्छे काम सभी के सामने आएंगे तो उससे दूसरे कॉलेज भी प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
इससे एक अच्छा माहौल बनेगा और संस्थान सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व के विकास पर भी जोर देंगे।
जब वे इनोवेशन और रिसर्च पर फोकस करेंगे तो इसका सीधा फायदा समाज को भी होगा। यूपी टेक्निकल एजुकेशन समिट का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कैंपस में 23 नवंबर को किया जाएगा।
इसमें इंडस्ट्री व एजुकेशन से जुड़ी बड़ी शख्सियतें भी शामिल होंगी। इंडस्ट्री को टेक्निकल एजुकेशन से किस तरह के रिसर्च की जरूरत है और वे स्टूडेंट्स में क्या-क्या क्वालिटी चाहते हैं, यह सब कुछ एक मंच पर ही डिस्कस किया जाएगा।
ये अवॉर्ड दिए जाएंगे
- प्लेटिनम अवॉर्ड फॉर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट
- प्लेटिनम अवॉर्ड फॉर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
- प्लेटिनम अवॉर्ड फॉर फार्मेसी इंस्टीट्यूट
- प्लेटिनम अवॉर्ड फॉर आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूट
- गोल्ड अवॉर्ड फॉर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट
- गोल्ड अवॉर्ड फॉर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
- गोल्ड अवॉर्ड फॉर फार्मेसी इंस्टीट्यूट
- गोल्ड अवॉर्ड फॉर आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूट
- सिल्वर अवॉर्ड फॉर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट
- सिल्वर अवॉर्ड फॉर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
- सिल्वर अवॉर्ड फॉर आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूट
- सिल्वर अवॉर्ड फॉर फार्मेसी इंस्टीट्यूट
ये होगी नॉमिनेशन कैटगरी
- इनोवेशन, रिसर्च एंड इंटरनेशनल कोलैबोरेशन
- एकेडमिक ईको सिस्टम, क्वालिटी एजुकेशन एंड रिजल्ट
- इंडस्ट्री इंटरफेस एंड प्लेसमेंट
- इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इनटेक
- टॉड फॉड जॉड बेस्ड वर्कशॉप एंड फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम
यहां से मिलेगी जानकारी
आईईटी के डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. बीएन मिश्रा को अवॉर्ड फंक्शन का को-आर्डिनेटर बनाया गया है। प्रो. मिश्रा कहते हैं कि एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए कॉलेज वेबसाइट www.cmai.asia , www.nationaleducationawards.com और www.uptu.ac.in पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्रो. मिश्रा कहते हैं कि कर कैटेगरी में 20 एक्सीलेंस अवॉर्ड होंगे। हमारा पूरा फोकस टेक्निकल एजुकेशन की क्वालिटी को बढ़ाना है। ऐसे में जो कॉलेज अच्छा रिजल्ट दे रहे हैं और जो रिसर्च व इनोवेशन कर रहे हैं, उनकी क्रिएटिविटी सबके सामने आनी चाहिए। वहीं, कॉलेज इस एक्सीलेंस अवॉर्ड में नॉमिनेशन के लिए मेरी ई-मेल आईडी probnmishra@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा 9415012030 पर फोन व एसएमएस कर जानकारी हासिल की जा सकती है।