फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   colleges wil get excellence award for Quality education.

UPTU: अब ऐसे मिलेगी क्वालिटी एजुकेशन

Thu, 13 Nov 2014 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Nov 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
colleges wil get excellence award for Quality education.

कॉलेजों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़े, जिससे स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजूकेशन दी जा सके। साथ ही कॉलेज रिसर्च, इनोवेशन पर अधिक से अधिक ध्यान दें, इस मकसद से यूपीटीयू इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक्सीलेंस अवॉर्ड देगा।

विज्ञापन


शोध, इनोवेशन, इंटरनेशनल कॉलिब्रेशन व प्लेसमेंट आदि के मानकों पर खर उतरने वाले संस्थान को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। 29 नवंबर को होटल ताज में एजूकेशन समविट व अवॉर्ड 2014 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कम्युनिकेशन व मैन्युफेक्चरिंग ट्रेड सेक्टर के प्रमोशन पर काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था सीएमएआई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके खांडल ने बताया कि जब तक इनोवेशन और अच्छी रिसर्च नहीं होगी तब तक बेहतर ढंग से विकास नहीं हो सकता।

कोर्स कॅरिकुलम बेहतर बनाने और इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करने पर जब कॉलेज फोकस करेंगे तो बेहतर रिजल्ट आएगा और प्लेसमेंट भी अच्छा होगा।

इन सभी क्षेत्रों में मिलेंगे अवार्ड

colleges wil get excellence award for Quality education.

कॉलेजों में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लक्ष्य से ही एक्सीलेंस अवार्ड दिए जाएंगे।

यह अवॉर्ड संस्थानों को बेहतर काम करने के लिए एक प्रेरणा साबित होगा। जो कॉलेज सम्मानित होंगे, जाहिर सी बात है कि उन्हें आगे का मौका मिलेगा। कॉलेजों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मेसी कॉलेजों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज अवॉर्ड की कैटेगरी में पुरस्कृत किया जाएगा।

इनोवेशन, रिसर्च, इंटरनेशनल कॉलिब्रेशन, एकेडमिक इको-सिस्टम, क्वालिटी एजूकेशन, रिजल्ट, इंडस्ट्री इंटरफेस, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटेक के मानकों पर कॉलेजों का मूल्यांकन किया जाएगा।

अब हर साल इसे आयोजित करने की कोशिश की जाएगी। यूनिवर्सिटी व सीएमएआई एसोसिएशन के विशेषज्ञ अवॉर्ड के लिए कॉलेजों का चयन करेंगे।

इसमें एआईसीटीई के चेयरमैन एसएस मंथा और कई यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed