फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   college will verify student rollnumber under rusa system.

रूसा की परीक्षाएं दे रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर

Tue, 17 Nov 2015 10:57 AM IST
नरेंद्र एस. कंवर/अमर उजाला, शिमला
नरेंद्र एस. कंवर/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Nov 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
college will verify student rollnumber under rusa system.

एचपीयू ने रूसा सीबीसीएस सिस्टम में छात्रों की परेशानी को देखते हुए नई व्यवस्था की है। इसमें यूजी डिग्री कोर्स के स्टूडेंट्स के रोलनंबर अब कॉलेज ही वेरिफाई करेंगे। छात्रों को वेबसाइट से रोलनंबर डाउनलोड करना होगा, लेकिन परीक्षा में बैठने से पूर्व इसे संबंधित कॉलेज से इसकी वेरिफिकेशन करवानी होगी।

विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य छात्र के नाम और पते से लेकर परीक्षा फार्म में भरे नाम, हर सेमेस्टर के सब्जेक्ट कोड, नो ड्यूज के साथ पात्रता शर्तों को जांचकर परीक्षा देने की अनुमति देंगे। इस नई व्यवस्था से कॉलेज को अपने हर परीक्षार्थी की सही जानकारी होगी। प्राचार्य भी लंबे समय से यही मांग उठा रहे थे। कॉलेज परीक्षार्थी की हाजिरी, प्रैक्टिकल, सेमीनार और अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करने वाले छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे।
विज्ञापन


यदि शर्त पूरी न हुई तो छात्र का रोलनंबर रोकना और न रोकना कॉलेज के हाथ में होगा। छात्र के परीक्षा परिणाम पात्रता शर्तें पूरा न करने, गलत सब्जेक्ट कोड जैसी जानकारी के कारण नहीं लटकें गे। 23 नवंबर से शुरू हो रही यूजी परीक्षाओं से ही नई व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी है। ऑनलाइन जेनरेट हुए रोलनंबर में ही प्राचार्य के लिए वेरिफिकेशन कॉलम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख छात्र देंगे तीन सेमेस्टर की परीक्षा
23 नवंबर से शुरू हो रही सीबीसीएस की यूजी की पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में करीब एक लाख छात्र अपीयर होंगे। इनके रोलनंबर 20 नवंबर से ऑनलाइन जेनरेट होंगे। उन्हें परीक्षा से पूर्व कॉलेज से इसे वेरिफाई करवाना होगा।

दूर होंगी फार्म भरने की गलतियां
परीक्षा फार्म में यदि छात्र ने कोई गलत सूचना भरी है तो कॉलेज में होने वाली वेरिफिकेशन में इसे दुरुस्त किया जा सकेगा। इससे कम से कम इन गलतियों के कारण परिणाम नहीं लटकेंगे।


नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने माना कि रोलनंबर स्लिप में कॉलेज वेरिफिकेशन अनिवार्य करवाने की शर्त शामिल की जा रही है। कार्य अंतिम चरण में है। इक्डोल से यूजी कोर्स को अलग से विकल्प तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed