{"_id":"6bdd987a3ee09cacd08b0cd5f3ec6674","slug":"college-will-prepare-student-according-to-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों की जरूरत के हिसाब से तैयार होंगे छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उद्योगों की जरूरत के हिसाब से तैयार होंगे छात्र
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बीटेक, एमटेक जैसे कोर्स करने वाले छात्रों को उद्योग जगत के हिसाब से तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से सभी विश्वविद्यालयों में यूआईएल (यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटर लिंकेज) सेंटर बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत उद्योगों की सहायता से इन केंद्रों से छात्रों को औद्योगिक जगत की डिमांड के हिसाब से तैयार करना आसान होगा। यूजीसी के मुताबिक इससे स्किल में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
देशभर में पढ़ाए जाने वाले बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीएस जैसे कोर्सेज को लेकर लगातार यह बात उठती आई है कि डिग्री पाने वाले छात्र उद्योगों के मुताबिक तैयार नहीं होते हैं। इस लिहाज से यूजीसी ने यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटर लिंकेज (यूआईएल) सेंटर खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
यूजीसी के सचिव डॉ. जसपाल एस संधू की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस सेंटर से न केवल विवि बल्कि उससे संबद्ध कॉलेज के छात्रों को भी उद्योगों के साथ संवाद करने का मौका मिलेगा। छात्र पढ़ाई के दौरान ही उद्योगों में ट्रेनिंग भी हासिल कर सकेगा। इस केंद्र को चलाने के लिए हर विवि को एक ऐसी विशेष समिति का गठन करना होगा, जो सीधे उद्योगों से संपर्क करेगी।
विज्ञापन
बीटेक छात्रों को होगा बड़ा फायदा
देशभर में इस वक्त बीटेक बुरे दौर से गुजर रहा है। कॉलेजों से बीटेक की डिग्री लेने के बाद जब युवा इंडस्ट्री में जाते हैं तो वह स्किल के नजरिये से फिट नहीं बैठते। इस वजह से बीटेक वाले छात्रों को रोजगार की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। शिक्षा विशेषज्ञ प्रो. वीए बौड़ाई के मुताबिक निश्चित तौर पर अगर इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से छात्र तैयार होंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
यूजीसी की ओर से इस संबंध में पत्र प्राप्त हो चुका है। जल्द यूआईएल सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसका मकसद छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देना है। उद्योगों की डिमांड के हिसाब से छात्र तैयार होंगे।
- डॉ. आशीष उनियाल, परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड तकनीकी विवि