{"_id":"94875efb7e2e1f48850fa9a2cce79218","slug":"college-walls-with-party-posters-notices-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की दीवारें बनी पोस्टर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेज की दीवारें बनी पोस्टर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु रामराय पीजी कॉलेज पर चुनावी रंग चढ़ने के साथ ही छात्रनेता मनमानी पर उतारू हो गए हैं। कॉलेज प्रशासन के कड़े निर्देश के बावजूद छात्रसंघ चुनाव उम्मीदवारों ने कॉलेज की सभी दीवारें पोस्टरों से पाट दी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने आठ छात्रनेताओं को नोटिस जारी किए हैं। इससे पहले भी कुछ छात्रनेताओं को नोटिस दिए जा चुके हैं।
एसजीआरआर कॉलेज में कई प्रत्याशियों ने अपने चुनावी पोस्टरों से कॉलेज की दीवारों को सराबोर कर दिया है। कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रदीप सिंह ने आठ छात्रों को दोबारा कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
डा. सिंह ने बताया कि छात्र नेताओं ने अपने पोस्टर कॉलेज की दीवारों से न हटाए तो वह सख्त कदम उठाने को बाध्य होंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत
दूसरी ओर, एक छात्र संगठन ने दूसरे छात्र संगठन के खिलाफ चुनाव में बेहिसाब खर्च करने और पोस्टरबाजी करने संबंधी लिखित शिकायत भी कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी को दी है। मामले पर प्राचार्य के साथ बात कर जल्द सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन