{"_id":"5da5e189ab85dd89f9fd14072f7af6f8","slug":"college-syllabus-at-one-click-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कॉलेजों का सिलेबस अब बस एक क्लिक पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सभी कॉलेजों का सिलेबस अब बस एक क्लिक पर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Jun 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इंजीनियरिंग में दाखिला ले रहे हैं। देश के किसी भी कालेज का सिलेबस जानना और पढ़ना चाहते हैं तो अब यह काम एक क्लिक पर हो जाएगा। देवभूमि समूह संस्थान के बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र अभिषेक मिश्रा ने ऐसी ही वेबसाइट बनाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
अभिषेक ने बताया कि अब किसी भी कालेज या विवि का सिलेबस जानने के लिए अलग-अलग वेबसाइट नहीं खंगालनी पड़ेंगी। उन्होंने एक ऐसी वेबसाइट तैयार कर ली है, हर शिक्षण संस्थान का सिलेबस उपलब्ध रहेगा। साथ ही अगर किसी संस्थान में कोई अपडेट होगा तो आपको ईमेल से उसकी सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन
अब तक वेबसाइट पर दस हजार यूजर्स हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट को तैयार करने में करीब चार महीने का समय लगा है। संस्थान के छात्रों की इस कामयाबी पर चेयरमैन संजय बंसल ने शुभकामनाएं दीं और छात्र को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अभिषेक ने बताया कि वेबसाइट www.indiasyllabus.com जल्द ही लांच कर दी जाएगी।
विज्ञापन