{"_id":"65e27cef76e83aae034aaf9788238a47","slug":"college-students-too-get-wi-fi-facility-in-their-college-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर डिग्री कॉलेज होगा वाई-फाई सुविधा से युक्त","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब हर डिग्री कॉलेज होगा वाई-फाई सुविधा से युक्त
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डिग्री कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भी फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। शासन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संबद्ध डिग्री कॉलेजों में तीन महीने के भीतर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की मंशा है कि जिन छात्रों को प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क लैपटॉप दिए गए हैं, वे उसका कॉलेज में उपयोग कर सकें।
प्रमुख सचिव नीरज कुमार गुप्ता की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को यह निर्देश भेज दिए गए हैं। राजधानी में अब तक दो चरणों में 29 हजार छात्रों को लैपटॉप बंट चुके हैं।
विज्ञापन
तीसरे चरण में 17,500 और छात्रों को लैपटॉप देने की तैयारी है। ऐसे में अब 46500 छात्रों को वाई-फाई की सुविधा मिल पाएगी।
इसके अलावा जिन स्टूडेंट के पास लैपटॉप, टेबलेट्स या फिर स्मार्ट फोन है, उन्हें भी मुफ्त में इंटरनेट एक्सेस करने का मौका मिलेगा।
शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमएस नकवी कहते हैं कि शासन के निर्देशों का हम पालन करेंगे और जल्द ही वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम विशाल त्रिपाठी कहते हैं कि वे जल्द ही कॉलेज में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवा देंगे।
केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने तो पहले ही अपना कैंपस वाई-फाई कर दिया।
केकेवी के प्राचार्य डॉ. जीसी मिश्रा और कालीचरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी अपने-अपने कॉलेज परिसर में वाई-फाई की सुविधा जल्द मुहैया कराने की बात कही है।
विज्ञापन