फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   college management ready student for big backage jobs

मोटे पैकेज के लिए कालेज तैयार करेंगे स्टूडेंट

Wed, 20 Aug 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Aug 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
college management ready student for big backage jobs

पेक और पीयू की तर्ज पर शहर के सरकारी कालेजों के होनहारों को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की कंपनियां भी मोटे पैकेज देंगी। बेहतर प्लेसमेंट के लिए सरकारी कालेज के होनहारों को विशेष तौर पर तराशा जाएगा। डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने सभी सरकारी कालेजों को प्लेसमेंट सेल को अपडेट करने और युवाओं को जॉब फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए युवाओं की तैयारी का प्रोजेक्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


युवाओं की ग्रुप डिस्कशन(जीडी) और इंटरव्यू की तैयारी के लिए स्पेशल क्लासें लगाई जाएंगी। जरुरत पड़ने पर कालेज बाहरी एक्सपर्ट को भी आमंत्रित कर सकते हैं। सभी कालेजों के प्लेसमेंट सेल से पिछले सालों में हिस्सा लेने वाले युवाओं और उनमें से कितने को नौकरी मिली, इसका पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है।   
विज्ञापन


जॉब फेस्ट में 1000 से अधिक को मिली नौकरी

तीन साल पहले हायर एजूकेशन विभाग द्वारा फरवरी-मार्च में मेगा जॉब फेयर शुरू किया गया। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज-46 को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। 50 से 60 कंपनियां 300 से 400 ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को 2 से 3 लाख औसतन पैकेज पर नौकरी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉब फेस्ट के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.जेके सहगल ने कहा कि कंपनियां सरकारी कालेज के युवाओं को भी अच्छे ऑफर देती हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्टूडेंट के कम्यूनिकेशनल स्किल पर थोड़ा काम किया जाए तो ओर बेहतर रिजल्ट सामने आ सकते हैं।
 
प्राइवेट कालेजों में बेहतर पैकेज
शहर के प्राइवेट कालेजों ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए स्पेशल सेल स्थापित किए हैं। शहर के सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में इसी साल आयोजित जॉब फेस्ट में छात्राओं को 5 से 6 लाख तक पैकेज मिल चुका है।

सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज और डीएवी कालेज-10 के युवाओं को कंपनियां अच्छे पैकेज देेती हैं। एमसीएम कालेज प्रिंसिपल डा.पुनीत बेदी का कहना है उनके कालेज का प्लेसमेंट सेल पूरा साल छात्राओं की ग्रुमिंग और उन्हें इंटरव्यू और जीडी के लिए तैयार करता है।  

कोट्स
कालेज का मकसद सिर्फ युवाओं को डिग्री देने तक सीमित करना नहीं है। युवाओं को रोजगार के काबिल बनाना जरुरी है। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट के लिए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम कराए जाएंगे। इस संबंध में सभी कालेजों को एक प्रोग्राम तैयार करने के लिए कहा जाएगा। पिछले दो-तीन सालों से कालेज स्तर पर प्लेसमेंट को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

संदीप हंस, डायरेक्टर हायर एजूकेशन
 
बहुत सारी कंपनियां ग्रेजुएट लेकिन बेहतर कम्यूनिकेशन स्किल वाले युवाओं को जॉब देती हैं। हम दूसरे और तीसरे वर्ष के स्टूडेंट को प्लेसमेंट सेल के तहत पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की खास ट्रेनिंग देंगे।
राकेश ठाकुर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर जीसी-11

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed