फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   college making pressure on students to leave college

कॉलेज बंद हो रहा है, कहीं और एडमिशन लो

Sat, 07 Jun 2014 02:33 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
college making pressure on students to leave college

एसआईटीएम में पढ़ने वाले छात्रों को धमकी देकर कॉलेज छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है, साथ ही उनसे जबर्दस्ती अपनी इच्छा से कॉलेज छोड़ने का प्रोफॉर्मा भरवाया जा रहा है।

विज्ञापन


सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में पढ़ाई करने वाले करीब 350 स्टूडेंट्स को धमकी दी जा रही है।

अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें प्रैक्टिकल में फेल कर दिया जाएगा और दाखिले के समय जमा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन की मार्क्सशीट व डिग्री भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे में वहां बीटेक व एमबीए आदि कोर्स में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की जान सांसत में है। उन्हें एक प्रोफॉर्मा दिया जा रहा है।

उसमें उनसे यह लिखने का दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपनी इच्छा से कॉलेज छोड़ रहे हैं।

इसके अलावा कॉलेज ने स्टूडेंट्स को राजधानी की एक यूनिवर्सिटी में शिफ्ट करने के लिए यहां एक प्रेजेंटेशन भी करवाया है।

शुक्रवार को उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) पहुंचे स्टूडेंट्स व अभिभावकों ने अधिकारियों से मिलकर इसका विरोध जताया।

यूपीटीयू प्रशासन ने कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को बंद करने के लिए कॉलेज प्रबंधतंत्र की ओर से यूपीटीयू को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था।

उसके बाद यूपीटीयू प्रशासन और शासन ने इसे बंद करने की अनुमति दी थी। आदेश दिया गया था कि सत्र 2014-15 से नए स्टूडेंट्स का दाखिला न लें।

लेकिन अभी जो स्टूडेंट यहां विभिन्न कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई पूरी करवाने के बाद कॉलेज बंद कर दे। नियमानुसार, कॉलेज बंद करने के मामले में यही प्रक्रिया भी अपनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कॉलेज पुराने छात्रों की पढ़ाई पूरी कराए बगैर की संस्थान बंद करने की तैयारी में हैं।

स्टूडेंट्स के साथ यूपीटीयू में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे अभिभावक पीके श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, राजेंद्र शर्मा, सीएस गौतम आदि ने प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव को बताया कि उनके बच्चों को कॉलेज छोड़ने के लिए धमकाया जा रहा है।

उन्हें स्वत: कॉलेज छोड़ने और दिए गए प्रोफॉर्मा भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

विभिन्न कक्षाओं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल करने की धमकी दी जा रही है।

इधर, राजधानी की जिस प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने कॉलेज में अपना प्रेजेंटेशन दिखाया है।

वह सीधे सेकंड व थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स को अपने यहां कोर्स में दाखिला लेने के लिए तरह-तरह के ऑफर भी दे रही है।

अभिभावकों व स्टूडेंट्स से लिखित शिकायत लेने के बाद प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

कॉलेज को निर्देश दिए गए हैं कि जो स्टूडेंट पढ़ रहे हैं, उनकी पढ़ाई पूरी करवाए।
 
सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को वर्ष 2014-15 में नए दाखिले न लेने का आदेश शासन ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed