फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   college gives direct admission on b.ed vacant seats

बीएड की खाली सीटों को भरने के लिए हुआ बड़ा फैसला

Sun, 12 Jul 2015 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 12 Jul 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
college gives direct admission on b.ed vacant seats

प्रदेश में डिग्री कॉलेजों की खाली बीएड सीटें अब सीधे दाखिले के माध्यम से भरी जाएंगी। पूल काउंसलिंग के बावजूद बीएड की 1,18,260 सीटें खाली रह गई हैं। शनिवार को बीएड काउंसलिंग का आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


पूल काउंसलिंग के माध्यम से 6338 अभ्यर्थियों को सीट मिली। 132 अभ्यर्थियों को कोई कॉलेज नहीं मिला जबकि 320 अभ्यर्थियों ने सीट लॉक ही नहीं की।

निजी कॉलेजों के हितों को देखते हुए उन्हें सीधे दाखिले का मौका दे दिया गया है। अनुदानित और राजकीय कॉलेज सीधे दाखिले नहीं कर पाएंगे।

स्टूडेंट्स का इसलिए हुआ मोहभंग

college gives direct admission on b.ed vacant seats

प्रदेश के 1825 बीएड कॉलेजों की कुल 1,81,370 सीटों में से 1,18,260 सीटें अभी भी खाली पड़ी हुई हैं। कई कॉलेजों में तो एक भी दाखिला नहीं हुआ है।

बीएड के प्रति मोह भंग होने का सबसे बड़ा कारण कोर्स पूरा होने के बाद नौकरी की गारंटी न होना है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2015 के समन्वयक प्रो. वाई के शर्मा के अनुसार खाली सीटों में से 71,858 कला तथा 46,407 सीटें विज्ञान वर्ग की हैं।

बीएड अधिनियम 2010 के अनुसार सीधे दाखिले के लिए खाली सीटों का ब्यौरा वेबसाइट यूपीबीईडी डॉट एनआईसी डॉट इन पर डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed