फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   college begs for rupees 68,000 for degree.

डिग्री के लिए कॉलेज ने मांगे 68 हजार रुपये!

Tue, 21 Oct 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
college begs for rupees 68,000 for degree.

राजधानी के एक डिग्री कॉलेज में कॉलेज प्रशासन की धांधली का एक नमूना सामने आया।

विज्ञापन


सरोज इंजीनियर कॉलेज में सोमवार को बीफार्मा के स्टूडेंट अजय प्रकाश व उनके परिवारीजनों ने कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन व हंगामा किया।

छात्र का आरोप है कि डिग्री के लिए कॉलेज 68 हजार रुपये फाइन जमा करने का दबाव बना रहा है।

वह तीन वर्ष से डिग्री के लिए चक्कर लगा रहा है। अब उसकी सरकारी नौकरी लग गई है और वहां डिग्री की मांग की जा रही है।

ऐसे में अगर उसे डिग्री न मिली तो कॅरिअर चौपट हो जाएगा। हंगामे को देखते हुए कॉलेज में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छात्र को शांत करवाया और उसका शिकायती प्रार्थना पत्र ले लिया है।

एक साल पहले दी गई है मार्कशीट

college begs for rupees 68,000 for degree.

सरोज इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ष 2007 में छात्र अजय प्रकाश ने बीफॉर्मा कोर्स में दाखिला लिया था।

उसने सत्र 2010-11 में पढ़ाई पूरी कर ली थी। उस समय वह कॉलेज में सेकंड नंबर का टॉपर था।

इस छात्र से कई तरह के दंड शुल्क बताकर रकम जमा करने का दबाव बनाया तो छात्र ने मामले की शिकायत पुलिस में की।

एक साल पहले छात्र को मार्क्सशीट दी गई लेकिन अब डिग्री नहीं दी जा रही है। इसके बाद से तीन साल से छात्र लगातार चक्कर काटता रहा और सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed