{"_id":"6f9e5f708b837209251fcc0993a333c0","slug":"cmat-online-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमैटः 25 से 29 सितंबर के बीच होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीमैटः 25 से 29 सितंबर के बीच होगी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Jul 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(एआईसीटीई) की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट(सीमैट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
साल में दो बार आयोजित होगी सीमैट परीक्षा
देशभर में 25 से 29 सितंबर के बीच यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एआईसीटीई के मुताबिक देश के प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए साल में दो बार सीमैट परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
पहली परीक्षा इसी वर्ष सितंबर 2014 में आयोजित कराई जाएगी और दूसरी प्रवेश परीक्षा फरवरी 2015 में होगी। दोनों में से बेस्ट स्कोर के आधार पर छात्र को प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
सितंबर वाली सीमैट परीक्षा के लिए छात्र 25 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। परीक्षा के लिए इस बार भी देहरादून को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा का परिणाम 30 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। छात्रों को 30 नवंबर तक स्कोर कार्ड मिलेगा।
1400 रुपए आवेदन शुल्क
सीमैट के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 1400 रुपए तय किया गया है। इसमें बैंक का शुल्क अलग है। इसके अलावा एससी और एसटी अभ्यर्थियों को 700 रुपए शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
इस वेबसाइट पर कराएं पंजीकरण : www.aicte-cmat.in