फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clogged sewer water at school

स्कूल में भरा सीवर का गंदा पानी

Fri, 14 Mar 2014 07:45 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Mar 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
Clogged sewer water at school

फरीदाबाद में नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण सेक्टर-10 स्थित सरकारी स्कूल में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। शिक्षकों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अब स्कूल प्रशासन ने बीमारियां फैलने का खतरा जताकर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त से पानी निकालने की अपील की है।

सरकारी मिडिल स्कूल में काफी दिनों से सीवर का गंदा पानी भरा है। गंदगी और बदबू से विद्यार्थियों व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने से उसमें मच्छर पैदा हो गए हैं, जिससे मलेरिया फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें: हॉस्टल की छत से गिरकर कश्मीरी छात्र की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव सेवा समिति के मिशन समाधान कंट्रोल रूम सेक्टर-10 के माध्यम से 28 फरवरी को नगर निगम के  संयुक्त आयुक्त को शिकायत भेजी गई थी, जिसे डायरी नंबर 1400 के साथ दर्ज कराया गया। उसके बावजूद आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

सीवर का पानी अभी भी जमा है। गंदगी व बदबू से वहां पर बुरा हाल है। शुक्रवार को मुख्य अध्यापिका आदेश अग्रवाल की ओर से नगर निगम से फिर अपील की गई है कि विद्यार्थियों व अध्यापकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सीवर के गंदे पानी को निकाला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed