एचपी यूनिवर्सिटी में क्लर्कों की भर्ती, रहिए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एचपी यूनिवर्सिटी में क्लर्क, लाइब्रेरियन समेत कई पदों पर भर्ती हो रही है। जल्द ही एचपी यूनिवर्सिटी इस बारे में अधिसूचना जारी करने वाला है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी की बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। विवि के अपने बीबीए, बीसीए और लॉ संस्थान में शिक्षकों के पदों को भरे जाने के प्रस्ताव को भी वित्त कमेटी ने मंजूरी दे दी है।
विवि में परीक्षा नियंत्रक, लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन सहित 48 नए पदनाम के हिसाब से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) क्लर्क के पदों को भरने को भी मंजूरी दे दी गई है। शिक्षकों के कितने पद भरे जाने हैं, इसका ब्योरा अगली वित्त कमेटी की बैठक में रखा जाना है।
कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य
विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवि के सैकड़ों कर्मचारियों से जुड़े सचिवालय की तर्ज पर वेतनमान देने के मामले पर कोई चरचा नही हों सकी, वहीं बैठक में मौजूद सरकार के अधिकारियों ने इतना साफ कर दिया कि विवि कर्मचारियों को सरकार का ही वेतनमान दिया जाएगा।
इस मुद्दे पर हालांकि लंबी चरचा भी हुई। विवि के लैब स्टाफ को संशोधित वेतनमान देने के मामले पर फैसला लिया गया कि उन्हें प्रदेश सरकार के मुताबिक ही वेतनमान मिलेगा, जो कॉलेजों में शिक्षा विभाग के लैब स्टाफ को मिलता है। यदि पंजाब सरकार इससे अधिक देती है, तो इसे विवि अगली वित्त कमेटी की बैठक में तथ्यों के साथ रखे।
स्थायी तौर पर भरेगा परीक्षा नियंत्रक पद
पिछले एक साल से अस्थायी तौर पर शिक्षक से भरे गए परीक्षा नियंत्रक के पद को अब स्थायी रूप से भरा जा सकेगा। विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने इन फैसलों की पुष्टि करते हुए कहा कि इन पर अंतिम फै सला विवि की सर्वोच्च संस्था कार्यकारी परिषद में ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जेओए के पद भरे जाने है, उन्हें कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य होगी, ताकि वे विवि में हो रहें कंप्यूटरीकरण के कार्य के पूरा होने पर काम कर सके।