फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clat test will be held in dehradun

इस बार दून में भी होगा क्लैट

Thu, 20 Nov 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Nov 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
clat test will be held in dehradun

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) के लिए इस बार दून के छात्रों को दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्लैट 2015 के आयोजक राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि ने तीन राज्यों में 12 नए परीक्षा केंद्र जोड़े हैं, जिनमें दून भी शामिल है। अभी इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।

विज्ञापन


12वीं के बाद विधि विश्वविद्यालयों में पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रमों और एलएलएम में दाखिले के लिए इस परीक्षा का आयोजन होता है। इसमें पूरे उत्तराखंड से हर साल करीब डेढ़ हजार छात्र शामिल होते हैं। इस बार हरियाणा, उत्तराखंड और कश्मीर में नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में कुरुक्षेत्र, उत्तराखंड में देहरादून और कश्मीर के श्रीनगर में परीक्षा केंद्र होगा। कुछ और राज्यों में भी केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इससे पहले वर्ष 2008 में हुए पहले क्लैट में भी दून में परीक्षा केंद्र था। यह परीक्षा पहली बार आनलाइन होने जा रही है। रिजल्ट में छात्र की रैंक और आवंटित विधि विवि का नाम भी लिखा होगा। इससे दाखिला प्रक्रिया में कम समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक दून के बच्चों को परीक्षा में शामिल होने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। दून में परीक्षा केंद्र बनने से काफी आसानी होगी। -राजीव कुकरेजा, निदेशक, टाइम इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed