फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clat revise result

क्लैट रिवाइज रिजल्टः कोई फिसला, किसी को मिला जंप

Sat, 07 Jun 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Jun 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
clat revise result

देश के 16 प्रतिष्ठित विधि संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का संशोधित परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


नए परिणामों में छात्रों की रैंकिंग में थोड़ा बदलाव आया है। मगर रिजल्ट जारी होने से छात्रों ने राहत की सांस ली है।

एक दिन बाद ही रोक लगी थी
एक जून को जारी क्लैट के रिजल्ट में खामियों के चलते एक दिन बाद ही रोक लगा दी गई थी। इसमें राजधानी दून समेत राज्य के कई छात्रों ने टॉप 500 में जगह बनाई थी। बताया जा रहा है कि एक ही ‘आंसर-की’ वाले सेट के पेपर का मूल्यांकन कर दिया गया।
विज्ञापन


जिसके बाद दूसरे सेट के रिजल्ट गड़बड़ा गए। मंगलवार को क्लैट ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी थी। रिजल्ट पर रोक के बाद से परीक्षा देने वाले छात्र असमंजस में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने राहत की सांस ली
शुक्रवार दोपहर क्लैट का संशोधित रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली। नई रैंकिंग में राज्य से दूसरा और देशभर में 26 वां स्थान पाने वाले कौस्तुभ चतुर्वेदी फिसल कर 28वें स्थान आ गए हैं। 108वें स्थान पर काबिज ऐश्वर्या 99 वीं रैंक पर आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed