{"_id":"554a92eba9b11df6e56520b5c5a0c6a5","slug":"clat-result-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CLAT रिजल्ट जारी, दून के अपूर्व बने उत्तराखंड टॉपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CLAT रिजल्ट जारी, दून के अपूर्व बने उत्तराखंड टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 May 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर की लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए होने वाली विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में दून के अपूर्व जैन ने प्रदेश में टॉप किया है। दून के ही आयुष सकलानी दूसरे और हरिद्वार की अक्षिता तीसरे स्थान पर रही। पहली बार क्लैट में स्टेट रैंक जारी की गई है।
विज्ञापन
आल इंडिया 29वीं रैंक
अपूर्व ने आल इंडिया में भी 29वीं रैंक हासिल की है। राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि की ओर से 10 मई को देशभर में क्लैट का आयोजन हुआ था। बुधवार को परिणाम आने के बाद छात्रों में उत्साह की लहर नजर आई।
विज्ञापन
हालांकि, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्रदेश के होनहारों की ऑल इंडिया शीर्ष-50 में भागीदारी फीकी नजर आई। गत वर्ष टॉप 50 में चार युवा शामिल थे, जबकि इस बार यह संख्या एक ही है।
विज्ञापन
टॉपर के अंक
क्लैट में रिस्पना निवासी आईआईपी के मेकेनिकल इंजीनियर अमर कुमार जैन के बेटे अपूर्व जैन ने 200 में से 121 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। अपूर्व ने आल इंडिया में भी 29वीं रैंक हासिल की है।
दून के ही आयुष सकलानी ने 105.5 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा और देश में 190 वां स्थान हासिल किया।
हरिद्वार निवासी अक्षिता झा ने परीक्षा में 104.5 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा और देश में 212वां स्थान हासिल किया।