फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CLAT:read full schedule.

क्लैट के लिए मांगे आवेदन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sun, 21 Dec 2014 10:05 AM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
CLAT:read full schedule.

12वीं के बाद इंटिग्रेटेड एलएलबी और इससे जुड़े कई विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का प्री नोटिफिकेशन जारी हो गया है। प्रवेश परीक्षा दस मई 2015 को होगी। परीक्षा के लिए इस बार 12 नए केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें देहरादून भी शामिल है।

विज्ञापन


पहली बार ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा की जिम्मेदारी राम मनोहर लोहिया विधि विवि, लखनऊ को दी गई है। अभ्यर्थी एक जनवरी 2015 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस परीक्षा में बैठने के लिए न तो अंकों की बाध्यता है और न ही विषयों की।
विज्ञापन


इस परीक्षा के जरिये देश के 16 विधि विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है। तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल, त्रिचुरापल्ली से परीक्षा का प्री नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। उत्तराखंड से इस परीक्षा में हर साल दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा आवेदन शुल्क

CLAT:read full schedule.

अब तक इस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अलग से मेरिट जारी होती थी। राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि ने साफ किया है कि इस बार रिजल्ट के साथ ही मेरिट और विवि भी आवंटित कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद प्रवेश निर्धारित समय में समाप्त हो जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी----------4000 रुपये
एससी/एसटी/विकलांग-----3500 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू-----1 जनवरी 2015
आवेदन की अंतिम तिथि---31 मार्च 2015
एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू---15 अप्रैल 2015
ऑनलाइन क्लैट की तिथि----10 मई 2015
रिजल्ट और मेरिट लिस्ट की तिथि---20 मई 2015

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed