यहां जानें क्लैट की ऑनलाइन काउंसिलिंग का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभ्यर्थी अपनी चाइस 25 मई तक भर सकेंगे। इसके बाद चाइस व मेरिट के अनुसार फर्स्ट एलॉटमेंट लिस्ट 31 मई को जारी कर दी जाएगी।
इसके बाद फर्स्ट लिस्ट के चयनित अभ्यर्थी अपनी फीस चार जून से लेकर 10 जून तक जमा कर सकेंगे। काउंसलिंग में फीस जमा करने के बाद सेकेंड एलॉटमेंट लिस्ट 15 जून को घोषित कर दी जाएगी।
क्लैट में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह जुलाई को खत्म कर दी जाएगी। फिलहाल देश भर में 16 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को अपनी चाइस फिलिंग ऑनलाइन www.clat.ac.in पर कर सकेंगे। देश की 16 लॉ यूनिवर्सिटीजी में यूजी में 2164 सीटें है और पीजी में 568 सीटें है।
इस शिड्यूल के अनुसार होगी काउंसलिंग
•पहली सीट एलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी - 31 मई को
•काउंसलिंग फीस जमा कर सकेंगे अभ्यर्थी - 4 से 10 जून तक
•काउंसलिंग फीस जमा करने के बाद सेकेंड लिस्ट - 15 जून को घोषित होगी
•सीट लॉक, सीट अपग्रेडेशन और सीट छोड़ने की प्रक्रिया - 16 से 19 जून तक
•थर्ड सीट एलॉटमेंट लिस्ट - 22 जून को घोषित होगी
•थर्ड लिस्ट के दाखिले पूरा करने की प्रक्रिया - 24 से 27 जून तक
•सभी लॉ यूनिवर्सिटी खाली सीटों का ब्यौरा देंगी - 28 जून तक
•फोर्थ सीट एलॉटमेंट लिस्ट के दाखिले होंगे - 2 से 4 जून जुलाई तक
•सभी लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले खत्म होंगे - 6 जुलाई तक