{"_id":"d059ef4fed0489c0524944899c9599e5","slug":"clat-online-application-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लैट के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 Jan 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के बाद इंटिग्रेटेड एलएलबी और इससे जुड़े विधि पाठ्यक्रमों और स्नातक के बाद एलएलएम में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) के लिए गुरुवार से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन
पहली बार यह परीक्षा आनलाइन होगी। खास बात यह है कि इस परीक्षा में बैठने के लिए विषय की कोई बाध्यता नहीं है लेकिन 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
एलएलएम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के एलएलबी में कम से कम 55 प्रतिशत जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार 12 नए केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें देहरादून भी शामिल है। प्रवेश परीक्षा से देश के 16 विधि विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
यहां होता है दाखिला
एनएलएसआईयू बैंगलोर, एनएएलएसएआर हैदराबाद, एनएलआईयू भोपाल, डब्ल्यूबीएनयूजेएस कोलकाता, एनएलयू जोधपुर, एचएनएलयू रायपुर, जीएनएलयू गांधीनगर, आरएमएलएनएलयू लखनऊ, आरजीएनयूएल पटियाला, सीएनएलयू पटना, एनयूएएलएस कोचि, एनएलयूओ कटक, एनयूएसआरएल रांची, एनएलयूजेएए, गुवाहाटी, डीएसएनएलयू विशाखापत्तनम, टीएनएनएलएस त्रिचुरापल्ली।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2015
एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू : 15 अप्रैल 2015
परीक्षा : 10 मई 2015
रिजल्ट और मेरिट लिस्ट : 20 मई 2015
यहां करें आवेदन : www.clat.ac.in