{"_id":"439dec24f70faf10340204200cb43ed2","slug":"clat-notification-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट का नोटिफिकेशन जारी, एक जनवरी से करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लैट का नोटिफिकेशन जारी, एक जनवरी से करें आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के बाद इंटिग्रेटेड एलएलबी और इससे जुड़े कई विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाला कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा एक मई 2016 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसकी जिम्मेदारी राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब को दी गई है।
अभ्यर्थी एक जनवरी 2016 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य व ओबीसी छात्र के 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक, जबकि एससी व एसटी के 12वीं में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून को इस बार भी केंद्र बनाया जा सकता है। इस परीक्षा से देश के 16 विधि विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है।
यहां होता है दाखिला
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
द नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल
नेश्नल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब
द नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोच्ची
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज एंड रिसर्च इन लॉ, रांची
डीएस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, विशाखापत्तनम
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई
नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिशियल साइंसेज, कोलकाता
हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर
डा. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी, असम
द तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल, त्रिचुरापल्ली
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1 जनवरी 2016
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2016
ऑनलाइन क्लैट की तिथि : 8 मई 2016
परीक्षा का शुल्क : 4000 रुपए (सामान्य, ओबीसी, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे), 3500 रुपए (एससी व एसटी कैंडीडेट्स)
यहां होगा ऑनलाइन आवेदन
www.clat.ac.in