{"_id":"fc170461583ff2da30c5107cdf5cfdc5","slug":"clat-exam-fees-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल जेब पर भारी पड़ेगी क्लैट परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस साल जेब पर भारी पड़ेगी क्लैट परीक्षा
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Nov 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के शीर्ष विधि संस्थानों में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का आयोजन 11 मई 2014 को होगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन और दाखिले के लिए काउंसिलिंग पहली बार ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल
विज्ञापन
हालांकि, मुख्य परीक्षा हर बार की तरह लिखित ही होगी। इस वर्ष फीस में एक हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन प्रक्रिया से छात्रों का समय तो बचेगा ही कॉलेज चयन भी आसान होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रक्रिया से इंतजार खत्म
अभी तक क्लैट रिजल्ट के बाद कॉलेजवार क्वालिफाई करने वाले छात्रों की सूची अलग से आती थी। इसके आधार पर अभ्यर्थी को 20 हजार रुपए का ड्राफ्ट और एक पत्र भेजना होता था।
पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म
इस पत्र में मनपसंद कॉलेज न मिलने पर छात्र को दूसरी और फिर तीसरी सूची का इंतजार करना पड़ता था। इस प्रक्रिया में एक से डेढ़ माह का वक्त लग जाता था। ऑनलाइन प्रक्रिया में यह इंतजार खत्म हो जाएगा।
इन संस्थानों में दाखिले का मौका
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
- नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
- द नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल
- द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिशियल साइंसेज, कोलकाता
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
- हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर
- गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
- डा. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
- राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला
- चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना
- द नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोचि
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, उड़ीसा
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी, असम
क्लैट में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेगेटिव मार्किंग होगी। शुल्क में एक हजार की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से समय की काफी बचत होगी। क्लैट अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए 200 अंक और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए 150 अंकों की परीक्षा होगी।
- अमित मित्तल, निदेशक, कॅरियर लांचर
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---