{"_id":"349a65401fa1caebbcdc2b707dd6e02e","slug":"clat-admission-online-form-are-available-from-1-janaury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैटः एक जनवरी से मिलेंगे ऑनलाइन फॉर्म, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लैटः एक जनवरी से मिलेंगे ऑनलाइन फॉर्म, ऐसे करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 Dec 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर की 16 लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के ऑनलाइन फॉर्म एक जनवरी से मिलेंगे। 31 मार्च तक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी होंगे। इस बार क्लैट का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी करवा रही है। 10 मई को ऑनलाइन एग्जाम होगा। क्लैट 2015 से जुड़ी जानकारी वेबसाइट www.clat.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
सामान्य, ओबीसी व निशक्तों को फॉर्म का शुल्क 4000 रुपये, एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 3500 रुपये देना होगा। 10 मई को 42 शहरों में परीक्षा होगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति व क्लैट के को-ऑर्डिनेटर प्रो. गुरदीप सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स की सहूलियत ध्यान में रखते हुए पहली बार क्लैट ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
क्लैट के माध्यम से 16 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में जिन अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले लिए जा सकते हैं, उनमें बीए एलएलबी ऑनर्स, बीएससी एलएलबी ऑनर्स, बीबीए एलएलबी ऑनर्स, बीएसडब्ल्यू एलएलबी ऑनर्स व बीकॉम एलएलबी ऑनर्स शामिल हैं। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के तहत एलएलएम में दाखिला दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए वेबसाइट भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन