फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clat admission date to be postpone.

यहां पढ़ें, क्लैट परीक्षा से जुड़ी जरूरी खबर

Wed, 11 Mar 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Mar 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
clat admission date to be postpone.
देश भर की 16 लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2015 में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
इसके लिए हफ्ते भर में क्लैट की कोर कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें क्लैट में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित किए जाने के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें कोर्ट ने क्लैट कोर कमेटी को अधिकृत किया है कि वह अपने स्तर पर तय करे कि अधिकतम उम्रसीमा को खत्म किया जाए या नहीं।

वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 20 वर्ष की अधिकतम आयुसीमा को खत्म करने का निर्णय सुनाया है।

अब इन दोनों फैसलों पर क्लैट कोर कमेटी मंथन करेगी। फिलहाल अभी क्लैट के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च है, इसे आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है। 10 मई को क्लैट की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed