{"_id":"886559c531b773280c3960d8a9e2240f","slug":"clat-2015-to-be-conducted-in-hindi-as-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"GOOD NEWS: अब हिंदी में भी होगा क्लैट का पेपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
GOOD NEWS: अब हिंदी में भी होगा क्लैट का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Nov 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर की 16 लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2015 में अब प्रश्नपत्र हिंदी व अंग्रेजी में होंगे।
विज्ञापन
अभी तक सिर्फ अंग्रेजी में ही सवाल पूछे जाते थे। वहीं, क्लैट में ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश में अभी तक सिर्फ लखनऊ ही सेंटर था लेकिन अब बनारस, आगरा, गोरखपुर और इलाहाबाद में भी केंद्र बनेंगे।
वहीं, अब उत्तराखंड में देहरादून भी सेंटर बनेगा। इसके अलावा हरियाणा में कुरुक्षेत्र, उत्तराखंड में देहरादून, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, मेघालय में शिलांग, हिमाचल प्रदेश में शिमला में सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को क्लैट 2015 के को-ऑर्डिनेटर व डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में क्लैट क्रियान्वयन समिति की एक बैठक में यह प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन
अब इस पर अंतिम मुहर क्लैट की कोर कमेटी लगाएगी। यह पहला मौका है जब क्लैट में फॉर्म भरवाने से लेकर परीक्षा व काउंसलिंग की व्यवस्था ऑनलाइन की गई है।
वहीं, ऑनलाइन परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सर्विस प्रोवाइडर कंपनी और एक्सपर्ट मॉक टेस्ट से प्रैक्टिस करवाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के भी स्टूडेंट्स को ऑनलाइन परीक्षा देने में कोई दिक्कत न हो।