फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Classes for IGNOU Students in Chandigarh

इग्नू के स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर

Sun, 01 Feb 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Feb 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Classes for IGNOU Students in Chandigarh

सेक्टर-38 में बन रहे महिला भवन में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की क्लासेज शुरू की जाएंगी। मेयर पूनम शर्मा के निर्देशों पर नगर निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार किया है। निगम के सोशल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की ओर से ये प्रस्ताव यूनिवर्सिटी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मेयर ने शनिवार को निर्माणाधीन महिला भवन का दौरा किया। उनके साथ नगर निगम की वुमन इंपावरमेंट कमेटी की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर, एडिशनल कमिश्नर सुनील भाटिया, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एनपी शर्मा और सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर विवेक त्रिवेदी भी थे।
विज्ञापन


मेयर ने मार्च में होने वाले महिला दिवस से पहले इस भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि ओपन क्लासेज का प्रस्ताव खासतौर पर लड़कियों के लिए बनाया है। यहां लड़कियों के लिए ही क्लासेज होंगी और दूसरे शहरों से एजुकेशन के लिए आने वाली लड़कियों के लिए गेस्ट हाउस की भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यहां लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, एंटरप्रिन्योरशिप सेंटर, काउंसलिंग सेंटर, वुमन काउंसलिंग सेंटर, मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर की भी सुवधा है। वहीं, सेक्टर-38 में महिला भवन का निर्माण छह साल पहले 2009 में शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed