{"_id":"51a4f643c2a8819fa6858601035804d7","slug":"cisce-the-10th-and-12th-examinations-dates-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CISCE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को अपनी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी।
विज्ञापन
दसवीं की परीक्षाएं 29 जबकि 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें इस बार प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं कंप्यूटर साइंस के पेपर से शुरू होंगी और आठ अप्रैल तक चलेंगी। आखिरी प्रश्नपत्र जियोग्रॉफी का होगा।
विज्ञापन
इस बार छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के बीच में दो दिन का गैप दिया जाएगा। गणित का पेपर 15 मार्च और जीव विज्ञान का 18 मार्च को होगा। सभी पेपर दूसरी पाली यानी 2 से 5 बजे तक होंगे।
इसी तरह दसवीं की परीक्षा 31 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी भाषा के साथ शुरू होकर आर्ट के पेपर के साथ खत्म हो जाएंगी।
शुरूआत में सभी आर्ट्स के विषय है आखिरी पांच पेपर साइंस स्ट्रीम के होंगे। 10वीं और 12वीं दोनों की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 फरवरी से 20 फरवरी के बीच आयोजित होगी।