फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cipla company conduct interview for job.

बेरोजगार युवाओं को सुनहरा मौका, यहां मिलेगी नौकरी

Sun, 25 Jan 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 25 Jan 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
cipla company conduct interview for job.

प्रदेश के बेरोजगार युवकों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के द्वार खुलने जा रहे हैं। मैसर्ज सिपला लिमिटेड गांव मलपुर नालागढ़ में 5 पद ट्रेनी तथा 20 पद वर्कर्स के भरे जाने हैं।

विज्ञापन


कंपनी इसके लिए 27 जनवरी को साक्षात्कार करवाएगी। यहां से चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी में नौकरी का मौका मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सुबह साढे़ 10 बजे से शुरू होंगे। आवेदन करने वाले युवाओं को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।
विज्ञापन

बीएससी डिफार्मा कर चुके युवाओं को भी मौका

cipla company conduct interview for job.

ट्रेनी के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी या डीफार्मा (एलोपैथी) आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वेतन 10 हजार रुपये प्रतिमाह देय होगा।

जबकि वर्कर्स के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास, आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वेतनमान 65 सौ रुपये प्रतिमाह देय होगा।

यह दस्तावेज जरूर लाएं अपने साथ
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली मूल प्रमाण पत्रों एवं इनकी फोटो प्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित साक्षात्कार के लिए भाग ले सकते हैं।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को किसी प्रकार का दैनिक एवं यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed