{"_id":"a8e4af9444055b426c72e2d7f89a32f1","slug":"choice-based-credit-system-in-graduate-course-approved-by-pu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: 12 ग्रेजुएट कोर्स में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को मंजूरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PU: 12 ग्रेजुएट कोर्स में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नए सत्र से सभी 12 अंडर ग्रेजुएट कोर्स में च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। शुक्रवार को डीयूआई प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह, डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल प्रो.नवल किशोर, पूटा प्रधान प्रो.अक्षय कुमार सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। जानकारी अनुसार अंडर ग्रेजुएट स्तर पर पीयू और एफिलिएटेड सभी कालेजों में एक साथ च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
लेकिन कालेज इस मामले में पूरी तरह से तैयार नहीं दिखे। कमेटी ने कालेजों को दोबारा से मामले में रिपोर्ट कमेटी के सामने रखने को कहा है। जानकारी अनुसार पीयू ने कैंपस में चल रहे 12 अंडर ग्रेजुएट कोर्स में क्रेडिट सिस्टम शुरू करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रस्ताव पर अब सिंडीकेट और सीनेट में मुहर लगेगी। अगले सेमेस्टर से नए सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा। पीयू अधिकारियों के अनुसार यूजीसी गाइडलाइंस के तहत च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करना अनिवार्य है।