{"_id":"7e60f9e0cfddc9c4d34f9ffaee27992b","slug":"children-will-learn-how-to-work-the-internet-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने शुरू किया स्टूडेंट्स का मनचाहा कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई ने शुरू किया स्टूडेंट्स का मनचाहा कोर्स
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Nov 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा दौर में बच्चे इंटरनेट और मोबाइल के उपयोग से तो अनजान नहीं हैं, लेकिन अब वे यह भी जान सकेंगी कि इंटरनेट और मोबाइल कैसे काम करते हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, वे ऑनलाइन मार्केटिंग, नेट और मोबाइल बैंकिंग सहित सोशल नेटवर्किंग जैसे फेसबुक, ट्विटर के काम करने के तरीकों से भी रूबरू हो सकेंगे।
दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं में फिजिक्स एक नया पाठ्यक्रम शामिल करने का फैसला किया है। इसके जरिए बच्चे, इंटरनेट, मोबाइल और जीपीएस की बारीकियां जान सकेंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी कर फिजिक्स के सिलेबस में इन टॉपिक्स को शामिल करने की सूचना दी है। सिलेबस में किए गए बदलाव इसी सत्र से लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगले वर्ष मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा में इन टॉपिक्स पर सवाल पूछे जाएंगे। बोर्ड ने 12वीं फिजिक्स के कोर्स में कम्यूनिकेशन सिस्टम्स नाम के चैप्टर में इन तीनों टॉपिक्स को शामिल किया गया है।
साथ ही शिक्षकों को भी नए टॉपिक पर परेशानी न हो इसलिए बोर्ड ने स्टडी मैटेरियल जारी कर दिया है। स्टडी मैटेरियल बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन) पर उपलब्ध है।
लखनऊ पब्लिक स्कूल के फिजिक्स टीचर योगेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, नए टॉपिक्स को समय रहते शामिल कर लिया गया है। इसलिए बच्चों को पढ़ाने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।