{"_id":"ec1efb5b423a39ae86a83bfbc7c01e7a","slug":"children-in-schools-learn-saving-money-banking-text-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे स्कूलों में सिखेंगे मनी सेविंग, बैकिंग का पाठ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बच्चे स्कूलों में सिखेंगे मनी सेविंग, बैकिंग का पाठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Aug 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 100 स्कूलों में जल्द ही फाइनेंशियल लिट्रेसी कोर्स शुरू किया जाएगा। इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को आय, व्यय, सेविंग की महता, बैंकिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग, निवेश, मनी मैनेजमेंट सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ समझौता किया है। इस कोर्स के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शिमला जिले के 60 और सोलन जिले के 40 स्कूलों को चुना गया है। अगले साल यह कोर्स प्रदेश के 1000 स्कूलों में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
यह कोर्स नौवीं और दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को करवाया जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने मंगलवार को इस कोर्स को 100 स्कूलों में करवाने के लिए हिमाचल सरकार के साथ शिमला के पोर्टमोर स्कूल में एक समझौता किया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान सचिव शिक्षा अली राजा रिजवी और राज्य उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक शशि भूषण सेखरी सरकार की तरफ से मौजूद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के हेड बिजनेस डेवलपमेंट रवि वाराना और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
पोर्टमोर में इस कोर्स पर एक कार्यशाला भी रखी गई। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने डिजाइन किया। इसमें शिक्षकों को कोर्स की जानकारी दी गई।
इसे 2014-15 अकादमिक सत्र के दौरान शिमला और सोलन जिले के एक सौ स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स को सत्र 2015-16 में एक हजार स्कूलों तक बढ़ाया जाएगा।