200 संसद सदस्यों के साथ शुरू होगा चाइल्ड पार्लियामेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
200 संसद सदस्यों के साथ स्पीकर राजधानी पहुंच रहे हैं। वे दो दिन तक यहीं
इस दौरान संसद सदस्य बच्चों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन करेंगे। हैरान न हों... हम बात कर रहे हैं तीन सितंबर से केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में शुरू हो रही चाइल्ड पार्लियामेंट की।
यहां
केंद्रीय विद्यालय के लखनऊ संभाग के पांच स्कूलों से आने वाले 200 बच्चे
भाग लेंगे। दो दिन तक चलने वाली इस पार्लियामेंट में बच्चों से जुड़े
मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इनसे निपटने की राह भी निकाली जाएगी।
देश
की विधायिका की कार्यप्रणाली का ज्ञान स्कूली बच्चों को समझने के लिए
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने चाइल्ड पार्लियामेंट प्रतियोगिता शुरू की है।
इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण के लिए लखनऊ संभाग की पांच टीमों को चुना गया
है।
इसमें केवी उन्नाव, केवी एएमसी, केवी जेआरसी बरेली, केवी कानपुर कैंट
और केवी कानपुर चकेरी नंबर टू शामिल हैं। हर स्कूल से 40 बच्चों की टीमें
भाग ले रही हैं।
पूर्व एमपी (राज्यसभा) केपी गौतम जज और चीफ गेस्ट की
भूमिका में होंगे। इनके साथ केवी आईआईटी कानपुर के प्रिंसिपल कन्हैया
तिवारी और लखनऊ संभाग की असिस्टेंट कमिश्नर संध्या श्रीवास्तव भी निर्णायक
की भूमिका में होंगी।
डिप्टी कमिश्नर
संतोष मिर्धा की देखरेख में हो रहे इस कार्यक्रम के आयोजन मंडल में केवी
अलीगंज के हिंदी शिक्षक एसके पाठक, केमिस्ट्री टीचर ऋषि कुमार, इकोनॉमिक्स
टीचर वीके शुक्ला और सोशल साइंस टीचर राजेश शुक्ला भी शामिल हैं।