{"_id":"f7a73954694d88c24502b27e45b777fc","slug":"cheating-in-ssc-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC परीक्षाः फिर कोचिंग सेंटर ने करवाई नकल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SSC परीक्षाः फिर कोचिंग सेंटर ने करवाई नकल
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 09 Nov 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में रविवार को हल्द्वानी में पांच नकलची पकड़े गए हैं। परीक्षार्थी नकल की पर्ची लेकर परीक्षा देने बैठे थे। तलाशी लेने पर उनके पर से नकल के लिए लाई गई पर्चियां बरामद हुई।
विज्ञापन
नकल में कोचिंग सेंटर संचालक का हाथ
इसी बीच दो परीक्षार्थी नकल की पर्ची को निगल गए। पूछताछ में परीक्षार्थियों ने बताया कि मेरठ, मवाना में कोचिंग सेंटर संचालक पंकज धामा ने उन्हें पेपर लीक होने एवं परीक्षा का हल पेपर की नकल मुहैया कराई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक सौरभ कुमार द्वारा विनोद कुमार निवासी खिरनी नेहरू रोड बड़ौद, बागपत और सौरभ भामा द्वारा चंद्र पाल सिंह निवासी मवाना मेरठ, निर्दोष कुमार द्वारा देवेंद्र कुमार शर्मा निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, सनी पंवार द्वारा बिजेंद्र पंवार निवासी मोजिजाबाद, नांगल बड़ौत बागपत और बृजमोहन द्वारा बृह्मानंद निवासी पट्टी रामपुर, घासमंडी खेखड़ा बागपत हैं।
विज्ञापन