{"_id":"f27dbe72c84370f7c1d55b1e3f800b58","slug":"cheating-in-ssc-exam-at-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC परीक्षा में नकल करते एक अभ्यर्थी दबोचा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SSC परीक्षा में नकल करते एक अभ्यर्थी दबोचा
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Nov 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में एसएससी परीक्षा में एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ के माध्यम से नकल करते दबोचा है। पुलिस ने जिला बागपत निवासी आरोपी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रविवार को हरिद्वार के कई स्कूल एसएससी परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। इनमें से दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर भी केंद्र बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक इस केंद्र पर अभ्यर्थी संजय मलिक (पुत्र देशपाल निवासी छपरौली जिला बागपत) ब्लूटूथ से नकल कर रहा था।
विज्ञापन
शक पर कक्ष निरीक्षक ने अभ्यर्थी की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। मामले की पुष्टि करते हुए रानीपुर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभ्यर्थी ब्लूटूथ के माध्यम से किसके संपर्क में था इसका पता लगाया जा रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन