{"_id":"d65785289759c3830cbfec7d62191d8c","slug":"cheating-in-ssc-combined-graduate-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो ये ‘कामयाब’ अफसर चलाते धोखाधड़ी का धंधा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तो ये ‘कामयाब’ अफसर चलाते धोखाधड़ी का धंधा
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 08:02 AM IST
विज्ञापन
एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2013 में पकड़े गए नकलची अगर पकड़े न जाते तो भविष्य में सीबीआई, इनकम टैक्स और केंद्रीय मंत्रालयों में ‘धोखाधड़ी’ का धंधा चलाते।
विज्ञापन
जी हां, दून में एसएससी टीयर 2 परीक्षा में पकड़े गए हाईटेक नकलचियों ने इन्हीं विभागों में कामयाब अफसर बनने का सपना संजोया था, लेकिन धोखे की बुनियाद पर पल रहा उनका अरमान कक्ष निरीक्षकों की मुस्तैदी से चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
इन पदों पर होनी थी नियुक्ति
सीबीआई में सब इंस्पेक्टर, केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट, केंद्रीय विजिलेंस में असिस्टेंट, इंटेलीजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट, रेलवे मंत्रालय में असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंसपेक्टर, असिस्टेंट इंफोर्समेंट ऑफिसर, कैग में डिविजनल अकाउंटेंट पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी।
विज्ञापन
तीन चरणों में होनी थी परीक्षा
चयन के लिए पहले टीयर 1(प्री परीक्षा) फिर टीयर 2 (मुख्य परीक्षा) देनी थी। दोनों को पार करने वाले अभ्यर्थी का टीयर 3 (कंप्यूटर दक्षता परीक्षा, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट) पास करने के बाद चयन होना है। रविवार को टीयर 2 परीक्षा थी, जिसमें टीयर 1 के उत्तीर्ण परीक्षार्थी बैठे थे।
विवादों से नाता
एसएससी की यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है। 19 जनवरी 2013 को एसएससी की ओर से इस परीक्षा की अधिसूचना जारी की गई थी। टीयर 1 परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) की प्रिंसिपल बेंच में टीयर 2 परीक्षा स्थगित करने की गुहार लगाई थी।
यह परीक्षा एक सितंबर को होनी थी। कैट ने 23 सितंबर को इस याचिका को खारिज कर दिया और परीक्षा की नई तिथि 29 सितंबर तय की थी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...