फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheating in hnb pg college entrance exam

डीएवी कॉलेज में हुई परीक्षा के परिणाम पर उठे सवाल

Sun, 06 Jul 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 06 Jul 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
cheating in hnb pg college entrance exam

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पीजी प्रवेश परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले टॉप सौ अभ्यर्थी एक ही केंद्र से हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में धांधली की आशंका

इसलिए प्रवेश परीक्षा में धांधली की आशंका है। छात्रों ने कुलपति से मिलकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। छात्रों ने शनिवार को कुलपति प्रो. एमएसएम रावत से मुलाकात की।
विज्ञापन


छात्रों ने पिछले महीने हुई पीजी प्रवेश परीक्षा में डीएवी देहरादून केंद्र पर धांधली होने की आशंका जताई है।

छात्र नेता पुष्पेंद्र पंवार का कहना था कि प्रवेश परीक्षा में शीर्ष सौ अभ्यर्थी इसी केंद्र से हैं और सभी के अंक भी लगभग समान ही हैं। इससे साफ है कि परीक्षा केंद्र में नकल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक इसी आशंका के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन से श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी परिसरों को ही परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की गई थी।

विवि ने सहमति भी जताई थी, लेकिन बाद में डीएवी को भी इसमें शामिल कर लिया गया। छात्रसंघ महासचिव ऋतांशु कंडारी ने कहा कि ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे।

काउंसिलिंग रुकवाने की चेतावनी
उन्होंने कुलपति से इसकी जांच करवाने और रिपोर्ट आने तक काउंसिलिंग स्थगित करवाने की मांग की है। छात्रों ने इस दिशा में जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की दशा में काउंसिलिंग रुकवाने की चेतावनी दी है।


कुलपति प्रो एमएसएम रावत ने छात्रों को एक सप्ताह के अंदर इस मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुलपति के मुताबिक इसके लिए जांच कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर पूर्व महासचिव दर्शन दानू, दिव्यांशु बहुगुणा, राजेंद्र कंडियाल, कमलेश थपलियाल, राहुल बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed