{"_id":"4013c02ec6f64a74d773c343a21b8b27","slug":"cheating-in-himachal-tet-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP TET: नकल के सहारे गुरुजी बनने की जुगत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
HP TET: नकल के सहारे गुरुजी बनने की जुगत
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक बनने के लिए रविवार को हजारों अभ्यर्थियों ने टेट परीक्षा दी। अध्यापक पात्रता परीक्षा में न केवल भविष्य के गुरुओं पर नकल करने के आरोप लगे। वहीं, ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों पर के खिलाफ भी इलेक्ट्रॉनिक गजट से नकल करवाने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस बाबत अभी तक कहीं पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, जिला मुख्यालय धर्मशाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के परीक्षा केंद्र के ओल्ड हॉल में परीक्षा ड्यूटी में लगे अध्यापकों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक गजट से नकल करवाने की शिक्षा बोर्ड सचिव को फोन पर शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर के डेढ़ सौ से अधिक परीक्षा केंद्रों में टीजीटी टेट आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा ली। इसके लिए करीब 40000 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। रविवार को टीजीटी आर्ट्स टेट और टीजीटी मेडिकल की परीक्षा ली गई। बोर्ड सूत्रों की मानें तो धर्मशाला छात्र स्कूल में यह पहला मौका
विज्ञापन
नहीं है, जब इस परीक्षा केंद्र में नकल करवाने के आरोप लगे हैं। बोर्ड में कई बार इस परीक्षा केंद्र में नकल की शिकायतें मिली हैं। इसलिए रविवार को आयोजित टीजीटी आर्ट्स टेट और मेडिकल टेट की परीक्षा के लिए बोर्ड ने स्पेशल टीम डेप्यूट की थी।
उधर, रविवार को टेट की परीक्षा में बैठे परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से नकल करवाई है। इसलिए परीक्षा केंद्र में कर्मचारियों को गैजेट पर पाबंदी लगानी चाहिये।
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि छात्र स्कूल धर्मशाला के ओल्ड हॉल में नकल करवाने की दूरभाष के माध्यम से शिकायतें आई हैं। इससे पूर्व भी इस परीक्षा केंद्र में नकल की शिकायतें मिलीं थीं।
इसके लिए परीक्षा केंद्र में स्पेशल टीम गठित की गई थी। बोर्ड से ड्यूटी पर गए कर्मचारियों से इसकी रिपोर्ट तलब की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही बोर्ड आगामी कार्रवाई करेगा।
स्कूल की छवि बिगाड़ने को झूठी शिकायतें- उधर, ब्वायज स्कूल के प्रधानाचार्य विजेंद्र चंदेल ने कहा कि परीक्षा केंद्र में नकल नहीं हुई है। मैं स्वयं ड्यूटी पर था। कुछ लोग स्कूल की छवि खराब करने के लिए शिकायतें कर रहे हैं।