फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   changes in date of army written exam.

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में बदलाव, अब ये होगा शेड्यूल

Wed, 22 Apr 2015 11:09 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
changes in date of army written exam.

कृषि विवि पालमपुर में सेना भर्ती के दौरान ग्राउंड टेस्ट में पास युवाओं की लिखित परीक्षा तिथियों में बदलाव कर दिया है। भर्ती निदेशक कर्नल नवजोत कंग ने कहा कि मेडिकल अनफिट उम्मीदवारों का मेडिकल रिव्यू पूरा न होने और उम्मीदवारों को पूरा मौका तथा रिक्तियों के पूर्ण उपयोग को बदलाव किया है।

विज्ञापन


सोल्जर टेक्निकल एवं सोल्जर ट्रेडसमैन की लिखित परीक्षा 26 अप्रैल के बजाय 31 मई को कृषि विवि पालमपुर में होगी। उम्मीदवारों को 12 मई को पुराने एडमिट कार्ड जमा करवाने पर नया एडमिट कार्ड एआरओ कार्यालय से जारी होगा।
विज्ञापन

सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट की परीक्षा अब 28 मई को

changes in date of army written exam.

सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट एवं सोल्जर वेटरनरी की कंप्यूटर बेस्ड प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल के बजाय 28 मई को अंबाला कैंट में होगी। इन उम्मीदवारों को 12 मई को पुराना एडमिट कार्ड एआरओ कार्यालय पालमपुर में जमा करवाने पर नया एडमिट कार्ड मिलेगा।

सामान्य ड्यूटी एवं सोल्जर क्लर्क एसकेटी की लिखित परीक्षा में कोई बदलाव नहीं है। यह परीक्षा परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल, मेडिकल रिव्यू फिट उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 31 मई को कृषि विवि पालमपुर में होगी। उम्मीदवार को रैली स्थान पर खींचे हुए दो फोटोग्राफ  साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed