कोटे के तहत दाखिला नियमों में होगा बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) जल्द ही सेल्फ फाइनेंस कोर्स में इकनोमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत दाखिला नियमों में बदलाव करेगी।
जानकारी के अनुसार सेल्फ फाइनेंस कोर्स में ईडब्ल्यूएस कोटे पर दाखिले के लिए परिवार की आय सीमा में बढ़ोतरी का प्रपोजल आगामी 8 मार्च को होने वाली सिंडीकेट बैठक में लाया जाएगा।
2014 के सत्र में इंजीनियरिंग दाखिले के समय ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिले को लेकर विवाद हो गया था। ऑनलाइन काउंसिलिंग में ईडब्ल्यूएस के लिए एक लाख जबकि मैनुअल काउंसिलिंग में ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए 2.50 लाख आय सीमा रखी थी। इसके बाद पीयू कुलपति ने मामले को लेकर कमेटी गठित की थी।
सेल्फ फाइनेंस कोर्स में दाखिले के लिए बढ़ेगी इनकम लिमिट
जानकारी अनुसार पीयू कुलपति ने गठित ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने ईडब्ल्यूएस कोटे में हर तरह के दाखिले के लिए आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख करने का सुझाव दिया है।
22 जनवरी 2015 को प्रो. मीनाक्षी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय सीमा में बढ़ोतरी पर फैसला लिया गया था। सिंडीकेट में प्रस्ताव पर मुहर लगते ही 2015-16 सत्र से आय सीमा में बढ़ोतरी का नियम लागू हो जाएगा। पीयू की हर साल तैयार होने वाली हैंडबुक में भी संशोधन के बारे में अपडेट किया जाएगा।
पीयू सिंडीकेट में कैंपस में तैयार हो चुके इंटरनेशनल हॉस्टल चार्ज पर भी मुहर लगेगी। पीयू प्रशासन ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए प्रति महीने 2500 रुपये रेंट तय किया है। सिक्योरटी के तौर पर 15 हजार की राशि देनी होगी।
अन्य सुविधाओं के लिए 2500 रुपये हर महीने स्टूडेंट्स को देने होंगे। विदेशी स्टूडेंट्स से गेस्ट के लिए 1000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से चार्ज किए जाएंगे।
5 फीसदी सीटें होती हैं आरक्षित
डिप्लोमा सीटों में होगा इजाफा
डिप्लोमा इन चाइनीज की सीटों को 16 से 30 और एडवाइंस डिप्लोमा इन चाइनीज की 11 सीटों को 25 तक करने का प्रस्ताव है।