{"_id":"28d241aaba333ee19024e2259efd0bdd","slug":"change-ukpsc-pattern","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी के बाद यूकेपीएससी पैटर्न बदलने की मांग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीएससी के बाद यूकेपीएससी पैटर्न बदलने की मांग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Jul 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सर्विस एग्जाम में लागू किए गए सी-सैट पैटर्न पर विवाद के बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) में भी नए पैटर्न पर युवाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
पैटर्न को बदलवाने की मांग
युवाओं का कहना है कि सी-सैट की तर्ज पर लागू यह पैटर्न प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के युवाओं को सिविल सर्विसेज में जाने से रोक देगा। उन्होंने राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी और मुख्यमंत्री हरीश रावत से इस पैटर्न को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
परीक्षा जटिल हो गई
सीएम और राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में युवाओं ने बताया कि यूपीएससी के नए पैटर्न में मुख्य परीक्षा में दो विषयों का विकल्प है, लेकिन यूकेपीएससी में ऐसा कोई विकल्प नहीं दिया गया है। इससे परीक्षा जटिल हो गई है।
विज्ञापन
मांग की है कि प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र की विषयवस्तु पुराने पाठ्यक्रम के अनुरूप ही रखी जाए। जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र की विषयवस्तु व्यावसायिक, तकनीकी या चिकित्सा विज्ञान के विशेषज्ञता आधारित पैटर्न को निरस्त कर उत्तराखंड के सामान्य ग्रेजुएट की योग्यता के आधार पर ऐच्छिक विषय की व्यवस्था लागू की जाए।
मामले में जांच समिति बनाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन भेजने वालों में मुकेश, मयंक, पंकज, अंकित, स्वाति, कविता आदि शामिल रहे।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)