जरूरी खबरः ITI के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव
आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट क्राफ्टमैन ट्रेनिंग स्कीम की सेमेस्टर परीक्षाएं अब 9 के बजाय 12 फरवरी से शुरू होंगी। डीजीईटी (डायरेक्टरेट जनरल इंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग) के एमआईएस पोर्टल पर सभी आईटीआई द्वारा स्टूडेंट्स का पंजीकरण न हो पाने के कारण परीक्षा की तिथि तीन दिन आगे बढ़ा दी गई है।
परीक्षा के लिए देश भर से करीब साढ़े सात लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। अभी भी काफी संस्थानों ने पोर्टल पर फीडिंग नहीं की है। इन संस्थानों को मौका देने के लिए परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है।
अंतिम समय में डीजीईटी द्वारा परीक्षा कार्यक्रम आगे बढ़ाने के बाद यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। 9 फरवरी से होने वाली प्रथम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा अब दो, तीन और चार मार्च को आयोजित होंगी। डीजीईटी ने परीक्षा का विस्तृत संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
ऑनलाइन मिलेंगे प्रवेश पत्र
12 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम चलेगा। डीजीईटी द्वारा सभी स्टूडेंट्स आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन दिए जाएंगे।
इस साल से डीजीईटी ने देश भर की आईटीआई में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स को पंजीकरण अपने पोर्टल पर कराया है। पोर्टल पर सभी स्टूडेंट्स का डाटा अपलोड होने के कारण स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र और हॉल टिकट ईश्यू करने में आसानी हो रही है।