{"_id":"9c3f06bb149831c512015cb75c76456d","slug":"change-in-cbse-10th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: अबकी 10वीं की परीक्षा में भी बदलाव!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE: अबकी 10वीं की परीक्षा में भी बदलाव!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की स्कूल आधारित परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड और स्कूल दोनों ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक नहीं हो, इसके लिए भी बोर्ड ने पूरा बंदोबस्त किया है।
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो चुकी है, जबकि स्कूल आधारित परीक्षा के लिए बोर्ड ने दस मार्च के बाद के लिए गाइड लाइन जारी किया है। अधिकतर स्कूलों के छात्रों ने स्कूल आधारित परीक्षा का चयन किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: CBSE परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव
वहीं सीबीएसई में इस बार आईटीएमएस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करेगा। इस सिस्टम के तहत एक स्कूल को दो ही पेपर मिलेंगे। इसका मकसद पेपर लीक होने की संभावना को रोकना है। परीक्षा के दिन स्कूल प्रबंधन की ओर से लॉग इन कर छात्रों के लिए प्रश्न पत्र डाउनलोड करके दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल प्रोग्रेसिव कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गुंसाई का कहना है कि दसवीं में स्कूल आधारित परीक्षा ही छात्रों की प्राथमिकता हो गई है। परीक्षा का महत्व बना रहे, इसके लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है। पिछले साल तक प्रश्न पत्रों की सीडी स्कूलों को भेजी जाती थी।