CAT परीक्षा में बड़ा बदलाव, परीक्षार्थी जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम समेत प्राइवेट बिजनेस-स्कूलों में सत्र 2015-16 के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के पेपर पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। इस साल कैट परीक्षा की समय सीमा आधा घंटा बढ़ा दी गई है। 140 मिनट का पेपर अब 170 मिनट का होगा।
समय सीमा के अलावा सवालों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब कैट के दोनो सेक्शन में 50-50 सवाल पूछे जाएंगे। कैट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो रहे हैं।
दरअसल, कैट-2014 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल iimcat.ac.in शुरू हो गया है। इसमें कैट में होने वाले सभी बदलावों की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। खास बात यह है कि इस बार क्वांटिटेटिव एबिलिटी एंड डाटा इंटरप्रिटेशन और वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग के दोनो सेक्शन में 30-30 की जगह 50-50 सवाल होंगे।
पहले 70-70 मिनट मिलता था
साथ ही छात्र अपनी क्षमता के मुताबिक एक सेक्शन पर कितना भी वक्त खर्च कर सकते हैं। पिछले साल तक हर सेक्शन के लिए 70-70 मिनट का समय निर्धारित था।
कैट परीक्षा का आयोजन ग्रेटर नोएडा समेत 99 शहरों के 354 परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। दूसरी ओर, कैट की मूल्यांकन प्रणाली की घोषणा परीक्षा से पहले की जाएगी। कैट के जरिये आईआईएम संस्थानों में दाखिला प्रणाली और योग्यता की जानकारी भी जारी कर दी गई है। कैट देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के वक्त एग्रीमेंट साइन करना होगा, जिसके तहत वे पेपर और सवालों की जानकारी लिखित या इलेक्ट्रॉनिक फॉरमेट में किसी को नहीं देंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 6 अगस्त सुबह 10 बजे
रजिस्ट्रेशन खत्म- 30 सितंबर रात 12 बजे
एडमिट कार्ड- 16 अक्तूबर
परीक्षा- 16 व 22 नवंबर
परिणाम- दिसंबर के तीसरे सप्ताह में